Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneकौडिया। हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंगलवार को विधानसभा तेंदूखेड़ा के...

कौडिया। हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंगलवार को विधानसभा तेंदूखेड़ा के विधायक || Koudiya. MLA of Tendukheda assembly on Tuesday for tricolor campaign in every house

कौडिया। हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंगलवार को विधानसभा तेंदूखेड़ा के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा खुलरी सीहोरा, बोहानी होती हुई कौडिया पहुंची। आज़ादी का प्रतीक विजय स्तंभ के पास भारत माता का पूजन अर्चन किया। राष्ट्रगान का गायन हुआ, इसके बाद भारत माता के जयकारे लगाए। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा पूरे देश में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। गांव-गांव रैलियां निकाली जा रही है। देश की एकता अखंडता को खंडित करने का हम नतीजा पड़ोसी देशों में देख रहे हैं। हरिप्रताप सिंह ममार ने कहा इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज सभी को यह संदेश दिया गया है कि हमें हर घर में तिरंगा फहराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!