-1.6 C
New York
Saturday, December 13, 2025

Buy now

spot_img

गाडरवारा।नरसिंहपुर। नशामुक्ति कार्यक्रम में एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे ,गायत्री परिवार के सदस्य एवं ग्रामजन उपस्थित रहे ।

Img 20241118 Wa0008

हेमराज राजपूत की ख़बर।

गाडरवारा ।नरसिंहपुर । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में सोमवार को पानी की टंकी के पास गाडरवारा में नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे ,गायत्री परिवार के सदस्य एवं ग्रामजन उपस्थित रहे ।

Img 20241118 Wa0007

कार्यक्रम में नशा विरोधी गीत एवं जन संवाद आयोजित किया गया । कार्यक्रम में आमजनों को नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशा मुक्त होने की शपथ दिलाई गई। गौरतलब हैं, नशे के विरुद्ध लगातार पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी है। गाडरवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजानिक स्थल मे जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Img 20241118 Wa0009

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देश के बाद थाना,चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक, चौफाल, बैनर पोस्टर लगाकर लोगों में नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आग्रह किया गया कि नशे को जड़ से खत्म करना जन सहयोग से ही संभव है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!