करेली..अपने जन्मदिन को समाजहित मे मनाना वाकई जन्मदिन को सार्थक करना है। नगर के जयप्रकाश वार्ड स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में गत दिनो गोटेगांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मयंक पटेल ने अपना जन्मदिन छात्रावास की छात्राओं के बीच मनाया। उपस्थित सभी छात्राओं ने तालियां बजाकर भाई मयंक पटेल को बधाइयां दी। इस पावन मौके पर मयंक ने एयर कंडीशनर फ्रिज

छात्रावास की बच्चियों के उपयोग हेतु अधीक्षक श्रीलेखा शर्मा को भेंट किया। इस मौके पर उपस्थित शासकीय अधिमान्य पत्रकार अमित जैन ने कहा कि जन्मदिन पर अनावश्यक न खर्च करते हुए यह सार्थक बच्चियों के बीच में उपहार स्वरूप वितरण सामग्री बांटकर जन्मदिन मनाना सच्चा जन्मदिन है। छात्रावास अधीक्षिका श्रीलेखा शर्मा नेकहा कि नगर के विविध सामाजिक जनों द्वारा भी समय-समय पर परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है एवं इससे बच्चों का भी उत्साह वर्धन होता है। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बाँधा। इस मौके पर छात्रावास परिवार से शकुंतला मेहरा, रश्मि गुप्ता, अभिलाषा नेमा,सुष्मिता शर्मा सहित अमित पटेल साकेत पटेल, मुकेश पटेल आदि की उपस्थिति रही।

