डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न

डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सम्पन्न

अहिरवार समाज संघ भारत, जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में संविधान निर्माता एवं बोधिसत्व डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शंकर मंदिर प्रांगण, पोड़ार तिगड्डा (सालीचौका रोड) में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण, तथा देश के निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां

मुख्य अतिथि:
श्रीमती राधाबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष चीचली

कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता:
गुरूजी माननीय डॉ. राजाराम बघेल (मंडला) — गुरु जी के परम शिष्य एवं अहिरवार समाज संघ के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष

कार्यक्रम संयोजक:
श्री विनोद कुमार मांडले, पूर्व जिला सचिव, अहिरवार समाज संघ नरसिंहपुर


इसके साथ ही समाज के प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कर्मचारी बंधु, मातृशक्ति, युवा साथी और पोड़ार तिगड्डा क्षेत्र के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

महत्वपूर्ण निर्णय

इस अवसर पर यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि आगामी 31 जनवरी 2026 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को बड़े धूमधाम और भव्य रूप में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा भी बैठक के दौरान निर्धारित की गई।

आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री विनोद कुमार मांडले द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित समाजजन का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *