Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneपद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री रामसहाय पांडे जी पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय...

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री रामसहाय पांडे जी पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी

बोहानी।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आयोजित “शिक्षा में कला”कार्यशाला का उद्घाटन समारोह सागर से पधारे मुख्यातिथि पद्मश्री श्री रामसहाय पाण्डे के कर कमलों से हुआ।

Whatsapp Image 2024 08 23 At 7.06.30 Pm

सरस्वती पूजन के बाद कार्यक्रम में नन्हे नन्हे मुन्नेछात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक एवम कला कौशल से अचंभित नृत्यशैली से सबका मन मोह लिया। मां सरस्वती वन्दना के साथ सांस्कृतिक वातावरण में कार्यक्रम को शोभित किया। छात्रों द्वारा वाद्ययंत्र एवं छात्राओं द्वारा गायन के माध्यम से सभी का स्वागत गीत एवम् नृत्यकला का प्रदर्शन किया।

Whatsapp Image 2024 08 23 At 7.06.30 Pm (1)

कार्यक्रम में गाडरवाड़ा से अजय खत्री ने कदम संस्था के बारे में प्रकाश डाला और लोगों को जन्मदिन या अन्य सभी शुभ अवसर पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। साहित्यकार कुशलेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे और अच्छी पुस्तकें पढ़ने का साथ साथ नरसिंहपुर बुंदेलखंड की कला संस्कृति के बारे में अवगत कराया। इसके उपरांत बांसुरी वादक मनोज दुबे ने अपनी सुरीली और मीठी सुरमयी तान से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में पीएम श्री नवोदय बोहानी के प्राचार्य अरुण तिवारी ने पदम श्री पुरस्कार रामसहाय जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

Whatsapp Image 2024 08 23 At 7.06.31 Pm

राघव शासकीय स्कूल के प्राचार्य अजय शर्मा,नवोदय के उप प्राचार्य सुरेश अग्रवाल, सरपंच किरण शर्मा, मनीष सोलंकी,आरके ठाकुर, आषुतोष व्यास,अभिषेक पण्डित, मनोज शर्मा साहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के अलावा पत्रकार विवेक पाठक, हेमराज राजपूत सन्ना खान, तुलसीराम राठौर,हर्षित जैन, अरविंद शर्मा आलोक शर्मा, संजीव पालीवाल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

Whatsapp Image 2024 08 23 At 7.06.31 Pm (1)

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय राजपूत एवम विकास दुबे द्धारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!