Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneपूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ श्री कैलाश...

पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ श्री कैलाश सोनी (बाबूजी) का दिनांक 26 अप्रैल को पटना (बिहार) का दौरा l

पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ श्री कैलाश सोनी (बाबूजी) का दिनांक 26 अप्रैल को पटना (बिहार) का दौरा
जिला ब्यूरो – भागीरथ तिवारी

पटना, नरसिंहपुर – 24 अप्रैल:
लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,
पूर्व राज्यसभा सांसद व स्वर्णकार समाज के संरक्षक
कैलाश सोनी (बाबूजी) दिनांक 26 अप्रैल को
जबलपुर से हवाई जहाज द्वारा दोपहर 3:20 बजे
रवाना होंगे तथा शाम 7:00 बजे पटना (बिहार) पहुँचेंगे।

पटना में वे एमएलसी श्री जीवन कुमार के निवास
(नाइन एमएलसी आवास, आर ब्लॉक) में ठहरेंगे।
रात्रि 8:30 बजे लोकतंत्र सेनानियों से भेंट करेंगे
और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन, 27 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे
वे गया (बिहार) के लिए प्रस्थान करेंगे।
गया में स्वर्णकार समाज के सम्मेलन में
मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इस सम्मेलन के संयोजक हैं –
राजेश वर्मा (लोकसभा सदस्य, खगड़िया, बिहार),
प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सदस्य, झारखंड),
तथा श्री जीवन कुमार (एमएलसी, बिहार)।

सम्मेलन उपरांत शाम 5:00 बजे गया से
पटना वापसी करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
इसी दिन शाम को पत्रकारों से चर्चा भी करेंगे।

फिर दिनांक 28 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे
वायुमार्ग से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जबलपुर से करेली स्थित अपने निवास ‘तपस्या’
पर लौटेंगे।

  • भागीरथ तिवारी, रिपोर्टर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!