Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneमहाविद्यालय में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

महाविद्यालय में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

Img 20241222 Wa0023
आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्यप्रदेश के अनुरोध पर विश्व ध्यान दिवस मनाया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को ध्यान से संबंधित वीडियो दिखाई गई। तत्पश्चात तनाव मुक्ति एवं ध्यान का व्यवहारिक अभ्यास महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार द्वारा कराया गया साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को तनाव से मुक्त रहने के लिए ध्यान अतिआवश्यक है  जिससे ध्यान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता आ सके। ध्यान दिवस के अवसर  पर 
महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी ने ध्यान के महत्व एवं लाभ को बताते हुए कहा कि ध्यान से न केवल शारीरिक, मानसिक,लाभ होता है बल्कि यह हमारे भावात्मक एवं आध्यात्मिक,उन्नति को बढ़ाने में मदद करता है। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार  प्राध्यापक प्रदीप दुबे ने किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!