-2 C
New York
Saturday, December 13, 2025

Buy now

spot_img

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय

केंद्र और राज्य के प्रमुख मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किए अंतिम दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में अपार जनमुदाय शामिल हुआ। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किए और ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा के मार्ग में विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके निज निवास गीता कॉलोनी से सकडिया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड से भूखी माता पहुंची, जहां क्षिप्रा के तट पर अन्तिम संस्कार हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्रों श्री नारायण यादव और श्री नन्दलाल यादव ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता श्री पूनमचन्द यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचन्द गेहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. पूनम चन्द यादव ने कर्मप्रधान बनकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. यादव के जीवन के पुण्य का प्रतिफल है कि उनका एक बेटा प्रदेश की आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता वट-वृक्ष के समान छाया देते है। स्व. यादव ने जीवन में संघर्ष कर परिवार को स्थापित किया और सब के प्रति प्रेम की भावना रखी। नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। माता-पिता देवतुल्य होते हैं। कर्मशील माता-पिता का दुनिया से जाना असहनीय होता है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, महिदपुर विधायक श्री दिनेश जैन बोस, श्री राजाराम यादव, श्री आशीष चौहान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. यादव की आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिजन को दु:ख सहन की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनम चंद यादव के अंतिम दर्शन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं श्री जगदीश चन्द्र देवड़ा, प्रदेश के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, मंत्री श्री चैतन्य कश्यप, मंत्री श्री रामनिवास रावत, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मंत्री श्री विश्वास सारंग, मंत्री श्री गौतम टेटवाल, मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी,  उज्जैन विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री महेश परमार, इन्दौर विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री श्री पारस जैन, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सैना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह व श्री सन्दीप यादव, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्जैनवासी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!