Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneरतलाम में मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, गिरफ्तार कर आरोपियों...

रतलाम में मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, गिरफ्तार कर आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चलवाया बुलडोजर

MP News: रतलाम जिले के एक मंदिर में गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है.

Ratlam News: मध्य रतलाम जिले के एक मंदिर में गोवंश का कटा हुआ सिर फेंकने के मामले में शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया  गया. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है. शहर काजी ने घटना की निंदा की है.

शांति बनाए रखने की अपील

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. प्रदेश के रतलाम जिले के एक मंदिर में शरारती लोगों ने गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है.

रतलाम जिले के जावरा के जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे, तो उन्हें वहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने जावरा के बाजार को बंद करा दिया और फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया. मौके पर बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची. उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई.

जावरा के शहर काजी हाफिज भुरु भाईजान ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले, ‘आजादी के बाद ऐसा पहली बार…’,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!