Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneराष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेयी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया

राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेयी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेईजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
जबलपुर। संस्कारधानी के वरिष्ठ पत्रकार, शहर सरल व्यक्तित्व के धनी, अधिवक्ता सहित संस्कारधानी के अनेक सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाले एवं वर्तमान में पत्र पत्रकार और पत्रकारिता के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित नलिन कांत वाजपेई जी का जन्मोत्सव समारोह भव्य एवं दिव्य रूप से गरिमा मय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख गुड्डा अग्रवाल एवं समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख शिवकुमार तिवारी की संयोजना में एक कार्यक्रम का आयोजन होटल अग्रोहा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजनन एवं मां भगवती की पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, स्टेट बार काउंसिल के एडवोकेट आर के सैनी, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन गुड्डा, पंडित आलोक पाठक,समाज कल्याण प्रकोष्ठ के शिवकुमार तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के गुड्डा अग्रवाल, प्रसिद्ध लोक भजन गायक मनीष अग्रवाल, सुरेश कामले, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, महासचिव विलोक पाठक, राजीव उपाध्याय, संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार लेखक प्रेम शंकर तिवारी, साहित्यकार पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के रानी दुर्गावती मंडल अध्यक्ष दीपक सोनी, संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला, पल पल न्यूज़ के चैनल हेड श्री कमलेश गुप्ता सहित सर्व ब्राह्मण कल्याण परिषद, सनाढ्य कल्याण परिषद, बांके बिहारी समिति, गढ़ा सराफा एसोसिएशन, समरसता सेवा संगठन, ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा, महर्षि गौतम गौशाला, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शाल श्रीफल एवं पुष्पहार से पंडित नलिन कांत बाजपेई जी का अभिनंदन और स्वागत किया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार गंगा चरण मिश्रा, विवेक तिवारी,पंडित उत्पलकांत शर्मा, संतराम केवड़े, रविंद्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, नवनीत दुबे , राकेश तिवारी, सिद्धांत पाठक,रुपम वाजपेयी, उमेश शुक्ला, शिव चौरसिया, शंकर विश्वकर्मा, प्रवीण नामदेव,जितेंद्र वैष्णव, कपिल खनेजा, पहलाद मंडल, मुकेश मिश्रा, मनोज सेठ, एडवोकेट अजय मिश्रा, डॉ हिमांशु तिवारी,सतीश अग्रवाल, अनुराग दीक्षित,विक्रम पड़वार, संतोष नेमा, विजय नेमा, सहित अनेक व्यक्तित्व ने उपस्थित होकर नलिनकांत वाजपेई जी का पुष्पहार से स्वागत किया और प्रभु से प्रार्थना की की प्रभु उनको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें तथा वह पत्र पत्रकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता से कार्य करते रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सु स्वादिष्ट भोज का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!