-1.6 C
New York
Saturday, December 13, 2025

Buy now

spot_img

श्रीराम मंदिर सनातन समिति की कृषिभूमि पर एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेली तहसीलदार द्वारा की गई।

Img 20250324 wa0020

श्रीराम मंदिर सनातन समिति की कृषिभूमि पर एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेली तहसीलदार द्वारा की गई। जिसमें आदर्शशिक्षण समिति के पीछे लगा हुआ मंदिर समिति की दुल्लावाली गुहारी नामक कृषिभूमि से करीब 1 एकड़ से अधिक का रकबा किसान को अतिक्रमण मुक्त करके सौपा गया हैं। जमीन पर कच्चे-पक्के सहित डेढ़ दर्जन अतिक्रमण पसरे हुए थे। वही मन्दिर की भूमि पर बने तीन मकान मालिको को दो सप्ताह का समय मे अपनी वैकल्पिक व्यवस्था के लिये समय भी दिया गया हैं।
जिला ब्यूरो भागीरथ तिवारी

नरसिंहपुर 24 मार्च राम मंदिर करेली की भूमि से कुछ नाम मात्र के हटाये कच्चे-पक्के अतिक्रमण l इस रकवे पर वर्षों से स्थायी और अस्थाई कच्चे-पक्के मकान बनाकर, कुछ लोगो द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत बीते वर्षों में जागरूक जनो मन्दिर समिति और मौजूदा सिकमीदार किसान द्वारा भी की गई थी। जिस पर अनेकों बार लोगो को समझाईस सहित नोटिस की कार्यवाही भी की जा चुकी थी। बावजूद लोग कब्जे नही हटा रहे थे। जिसपर बीते दिवस राजस्व अमले की निगरानी में मन्दिर आयुक्त पदेन तहसीलदार द्वारा मन्दिर की जमीन से कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाये गये। जिसमे 2 पक्के मकान और एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान और लोगो के बाड़े हटाये गये।

अतिक्रमण हटाने से बढ़ी मन्दिर की आमदनी
सनातन समिति राममंदिर के पास करीब 98 एकड़ कृषि भूमि हैं जिसमे बीते साल पहली बार तहसीलदार पदेन आयुक्त द्वारा सिकमी की नीलामी को 65 लाख तक पहुचाया गया था। अतिक्रमण की चपेट के चलते भूमि की नीलामी कम रहती थी। जिसपर बीते साल से ही कृषिभूमि से लगातार अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं। वर्ष 2018 में 33 लाख 18 हजार और वर्ष 2021 में 36 लाख 35 हजार की नीलामी हुई थी जो वर्ष 2024 में 65 लाख पहुँची हैं। वही आदर्शशिक्षण समिति द्वारा भी मन्दिर की जमीन उपयोग किये जाने वाले हिस्से पर दो लाख रुपये वार्षिक किराया भी तय किया गया था। साथ ही आदर्श शिक्षण समिति द्वारा मन्दिर में दान स्वरूप 16 सीसीटीवी कैमरे डीबीआर सहित राममंदिर परिषर में लगवाये हैं। जिसपर मन्दिर समिति और धर्मानुरागी लोगो ने इस जागरूक पहल का स्वागत भी किया।

जागरूक लोगो की मांग
सनातन समिति के पास करेली का प्रधान देवालय श्रीराम मंदिर, श्री हर्रईमाता मंदिर, पुरानी मंडी का श्रीहनुमान मन्दिर और नगरपालिका का श्रीहनुमान मंदिर आता हैं। जिसमें लोग नियमित साफ-सफाई, मरम्मत, कुछ स्थान पर पुनः निर्माण और रखवाली हेतु चौकीदार की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। जागरूक और धार्मिक लोगो की जनपेक्षा हैं कि इस ओर भी गम्भीरता से ध्यान दिया जावें। जिससे प्राचीन देव स्थल के जीर्णाेद्धार का कार्य भी सम्भव हो सकंे।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा गौ वंश सुरक्षा को लेकर वर्ष 2024 को गौ बंश सुरक्षा वर्ष मनाया जाने के बाद भी चरनोई , छोटी घास, और गोचर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने में जिला प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l क्योंकि कुछ अतिक्रमणकारियों ने राम मंदिर करेली की भूमि को भी अतिक्रमण कर लिया था l तत्कालीन कलेक्टर रोहित सिंह जी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का संकल्प लिया था और अतिक्रमण करने वालों के ऊपर अपराध पंजीबंध करने की बात कही थी पर शहर के कुछ धार्मिक सामाजिक राजनीति करने वाले नागरिकों के द्वारा चापलूसी कर और गुमराह कर राम मंदिर की करेली की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने में कोई भूमिका नहीं निभा सके जिसके कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद रहे l जीसीसीआईं के प्रदेश प्रेस संयोजक प्रेस मीडिया प्रभारी , और मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने लगातार राम मंदिर करेली की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर ओर गो वंश की सुरक्षा की बात को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं l पर देखने में आ रहा है कि गौवंश की सुरक्षा न करने को लेकर भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है l शासकीय कर्मचारी भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है l

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!