Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneसंपादक के कार्य एवं विशेषताओं का वर्णन करते हुए मुख्य उप संपादक...

संपादक के कार्य एवं विशेषताओं का वर्णन करते हुए मुख्य उप संपादक के कारणों का वर्णन कीजिए

संपादक के कार्य एवं विशेषतायें…

एक संपादक का किसी भी समाचार पत्र या पत्रिका अथवा चैनल में बेहद महत्वपूर्ण कार्य होता है। वह अपने पूरे संस्थान का प्रमुख होता है। जिस तरह किसी जहाज का कैप्टन होता है, उसी तरह एक संपादक किसी समाचार संस्थान का मुख्य कैप्टन होता है।

संपादक में निम्नलिखित गुण और विशेषताएं होनी चाहिए…

  • संपादक अपने कार्य के प्रति ईमानदार हो, उसमें उसमें तथ्यों को समझने और उन्हें ईमानदारी से प्रस्तुत करने की समझ होनी चाहिए।
  • संपादक निष्पक्ष होना चाहिए ताकि वह निष्पक्ष होकर किसी भी समाचार को प्रस्तुत कर सके।
  • संपादक की भाषा पर पूर्व पकड़ होनी चाहिए ताकि वह कठिन शब्दों का सही अर्थ समझ सके और सामग्री को सरल एवं सुबोध भाषा में परिवर्तित कर सके।
  • संपादक को सामग्री में से उपयोगी सामग्री छांटने की कला आनी चाहिए।
  • संपादक की सामयिक घटनाओं पर विशेष पकड़ होनी चाहिए।

मुख्य उप संपादक के कार्य…

मुख्य उप संपादक संपादक मुख्य उप संपादक संपादक के नीचे का अधिकारी होता है उसका कार्य मुख्य संपादक के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। उसके कार्य इस प्रकार हैं…

  • आने वाली सामग्री, समाचर, कहानी आदि के तथ्यों की जांच करना।
  • आने वाली सामग्री/समचार को संपादित करना।
  • समाचारों को प्रस्तुतीकरण के लिये व्यवस्थित करना।
  • समाचारों का उचित शीर्षक निर्धारित करना।
  • चित्रों का सही कैप्शन लगाना।
  • समाचार अथवा सामग्री में व्याकरण संबंधित त्रुटियों को ठीक करना।
  • लंबे-लंबे समाचारों को संक्षिप्त समाचारों में बदलना।
  • समाचारों में निष्पक्षता लाना।
  • समाचार का इंट्रो लिखना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!