Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneसंविधान दिवस पर लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा दिल्ली में विशाल प्रदर्शन .किया.कांग्रेस...

संविधान दिवस पर लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा दिल्ली में विशाल प्रदर्शन .किया.कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर लगाया था आपातकाल ..

Img 20241127 Wa0032

संविधान दिवस पर लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा दिल्ली में विशाल प्रदर्शन .किया.
कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर लगाया था आपातकाल ..

करेली नरसिंहपुर भागीरथ तिवारी। लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली के जन्तर मंतर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के नेतृत्व में विशाल कार्यकम आयोजन किया गया।

Img 20241127 Wa0030

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगा कर कांग्रेस की सरकार ने संविधान की हत्या की थी। आज कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है। कांग्रेस का यह झूठ उजागर हो गया है। लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ के प्रति सदैव जनता को जागरूक करते रहें। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में संविधान को समाप्त कर अपनी सत्ता को बनाये रखने के लिए घोर पाप किया। इसके लिए हिन्दूस्तान की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। संविधान को धूल धूसरित किया गया था। न्यायापालिका के अधिकार समाप्त कर कांग्रेस ने तानाशाही को बढ़ाया था। आज कांग्रेस की तानाशाही मानोवृति देश की जनता को भड़का रही है। लोकतंत्र सेनानी कांगेस के दुसप्रचार और संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए जन अभियान चलायें। श्री सोनी ने भारत सरकार से मांग की है कि संविधान की हत्या करने वालों पर श्वेत पत्र जारी किया जाय और आयोग गठित किया जाय। शाह आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। आपातकाल में जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को भारत सरकार सम्मानित करें। राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि संविधान को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने किया। आपातकाल में कांग्रेस ने अत्यधिक जुल्म और ज्यादतियां की फिर भी लोकतंत्र सेनानी नहीं झुके। जेपी सेनानी संघ के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि संविधान हमारे लिए रामायण और भागवत गीता के समान पवित्र है और इसके अपमान करने की हम किसी को इजाजत नहीं दे सकते। भारत के संविधान में ही हमें स्वराज दिया है। कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा है और कांग्रेस संविधान की हत्यारी है। उसे संविधान का मखौल उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
संविधान दिवस पर तेलांगना से आये अशोक यादव, बिहार से दुर्गा प्रसाद, म.प्र. के अध्यक्ष तपन भौमिक, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. बब्बर, राजस्थान के देव राज बोहरा, छत्तीशगढ़ के सच्चिदानन्द उपासने, दिल्ली प्रदेश भा.ज.पा. के उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, होशंगाबाद के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, संघ के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। दिल्ली की 90 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी श्रीमती सुमित्रा गुलाटी अपने साथ जेल में रही दोनों बेटियों को लेकर कार्यक्रम में आयी थी। उन्होंने ने जेल में बंद रहने की घटना बताई। श्रीमती गुलाटी ने बताया कि जब वे तिहाड़ जेल में गई तो राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया ने उनकी दोनों अबोध बेटियों को काफी प्यार दिया।
कार्यक्रम में पूरे देश के 12 राज्यों के लगभग 700 लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे। रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली नरसिंहपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!