0.2 C
New York
Saturday, December 13, 2025

Buy now

spot_img

समस्त महाजन और श्री नवजीवन जैन संघ के तत्वाधान में मुंबई में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं औषधि वितरण बृहद कार्यक्रम संपन्न

समस्त महाजन तथा श्री नवजीवन जैन संघ के तत्वाधान में आज एक विशालरक्तदानदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस शिविर के आयोजनकर्ता थे समस्त महाजन के ट्रस्टी, श्री देवेंद्र जैन तथा श्री नवजीवन जैन संघ के श्री नितिन भाई बोरा । साथ कई संस्थाओं ने इसमें अपना योगदान दिया जिसमें अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के युवा प्रतिनिधि भी शामिल थे। रक्तदान कार्यक्रम में कुल आठ बेड पर रक्तदान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था जिसमें रक्तदान करने वाले व्यक्तियों में लोगों के जीवन बचाने का एक अद्भुत उत्साह देखने को मिला। अवसर पर महाजन की ओर से एक औषधि वितरण की निशुल्क व्यवस्था भी की गई थी जिसमें अहमदाबाद से पधारे सेवा धर्मी डॉक्टर महेश रूपारेलिया और डॉ मिथुन शाह लोगों की बीमारियों की जाँच कर डॉक्टरी सलाह भी दे रहे थे और औषधि भी वितरित कर रहे थे। शिविर का समूचा वातावरण अत्यंत उत्साह वर्धक और लोगों की प्राण रक्षा करने के लिए समर्पित दिखाई दिया।

डॉ आरबी चौधरी
मीडिया एवं एजुकेशन एडवाइजर,
समस्त महाजन

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!