जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 04 में स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07792-233552 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री गिरीश धुलेकर को बनाया गया हैं, जिनका मोबाइल नम्बर 7694082585 है। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24X7 खुला रहता है। जनमानस को किसी भी परेशानी जैसे कहीं पानी भराव, मकान क्षति, जनहानि व पशुहानि की मदद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर ने दी है।

Posted inNone
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
Posted by
Ramji Choudhary
No Comments