कौड़िया । विधानसभा तेंदूखेड़ा के अंतर्गत कौडिया में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश प्रताप पटेल जिला उपाध्यक्ष हरी प्रतापसिंह ममार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा राव वीरेंद्र सिंह रमाकांत शर्मा प्रताप कौरव, राजकुमार रघुवंशी, सरपंच राजेंद्र पटेल, अशोक पटेल बृजेंद्र अग्रवाल सुशील अग्रवाल अरविंद अग्रवाल संदीप पटेल अमोल यादव नीरज शर्मा उपस्थित रहें। विधायक शैतन्य ने मां सरस्वती जी का पूजन अर्जन किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नए सदस्य बनाने का है। इस बार अभियान की सफलता से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे जिलों के नेताओं का कद भी तय होगा। जो नेता ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल होंगे, उन्हें संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। जिले भर में बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई।