Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneप्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश...

प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह पटेल ने नर्मदा तट पदमघाट पर पौधा लगाकर मनाया जन्मदिन

प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह पटेल ने नर्मदा तट पदमघाट पर पौधा लगाकर मनाया जन्मदिन

Img 20240930 Wa0033

कौडिया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह पटेल ने अपना जन्म दिवस पौधा लगाकर मनाया । उन्होंने मां नर्मदा तट पदम घाट पर प्रसादी का आयोजन भी रखा। उन्होंने मीडिया को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। पेड़ पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पेड़ प्रकृति की वो देन है, जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। पेड़ हमारा सबसे घनिष्ठ मित्र है। हमारे द्वारा लगाया गया पेड़ सिर्फ हमें ही लाभ नहीं पहुंचाता बल्कि आने वाली कई पीढ़ी को लाभ पहुंचाता है। मनुष्य अपनी भौतिकतावादी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए प्रकृति का दिन रात दोहन कर रहा है, अगर ऐसा ही रहा तो निकट भविष्य में मानव जीवन के साथ-साथ अन्य जीव जंतुओं का भी जीवन संकट में पड़ जाएगा। अगर पर्यावरण संरक्षण को बचाना है, तो हमें अपने किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा लगाकर उसकी उचित देखभाल करनी चाहिए।

Img 20240930 Wa0052

जन्मदिवस के अवसर पर पदमघाट पर आयोजित स्नेह भोज कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी अमिताचपरा, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, पूर्व कौरव महा सभा के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरी प्रताप सिंह ममार, भाजपा नेता डॉक्टर हरगोविंद सिंह, विधानसभा संयोजक रमाकांत शर्मा, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!