Tuesday, December 9, 2025
HomeNoneनवरात्री में दुर्गापूजा के मद्देनजर पुलिस चौकी सीहोरा में शांति समिति की...

नवरात्री में दुर्गापूजा के मद्देनजर पुलिस चौकी सीहोरा में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह

नवरात्री में दुर्गापूजा के मद्देनजर पुलिस चौकी सीहोरा में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह, भाजपा नेता राव वीरेंद्र सिंह, रमाकांत शर्मा ने कहा नवरात्र त्यौहार को धार्मिक माहौल में देवी की उपासना एवम् आराधना करे।

सीहोरा । नवरात्री में दुर्गापूजा के मद्देनजर पुलिस चौकी सीहोरा में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह, भाजपा नेता राव वीरेंद्र सिंह, रमाकांत शर्मा ने कहा नवरात्र त्यौहार को धार्मिक माहौल में देवी की उपासना एवम् आराधना करे।।

Oppo 2
oppo_2

सभी सनातनी हिंदू समाज के गौरव की बात होगी। नशा करके डीजे पर हुड़दंग करना हमारे देवी देवताओं का अपमान है, इस तरह की प्रवृत्ति से समाज को बचाएं। हम 9 दिन तक देवी जी की आराधना और उपासना करते हैं , उसी भाव के साथ हमें देवीजी की विदाई भी करनी चाहिए।

Oppo 2
oppo_2

बैठक के दौरान नवरात्र में समिति को निर्देशों का पालन करने, नशापान नहीं करने, डीजे नहीं बजाए, सभी दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति गीत बजेंगे एवं रात 10 बजे के बाद साउंड बंदी रहेगी। दशहरा को सभी देवी प्रतिमाओ का विसर्जन एक साथ चिन्हित स्थानों पर होगा। डीजे यंत्र बजाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। समिति के लोगों ने सड़कों पर लाईट की अच्छी व्यवस्था के लिए बिजली विभाग से 24 घंटे बिजली प्रदाय कराने की मांग राखी। बैठक में पंडालों में पुलिस की सुरक्षा व पेट्रोलिंग आदि की मांग की गई। लोगों ने चौकी प्रभारी से जगह-जगह बिक रही शराब पर अंकुश लगाने की मांग भी रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!