4 C
New York
Sunday, December 14, 2025

Buy now

spot_img

Meerut News: मेरठ और लखनऊ के बीच शनिवार 31 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेरठ से लखनऊ के बीच चलते ही वंदे भारत ट्रेन में विवाद हो गया।

दरअसल, हुआ यूं था कि यूट्यूबर लड़की अपने भाई के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ की कवरेज करने के लिए आई। इस दौरान यूट्यूबर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बीजेपी कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के बीच झड़प की वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मेरठ से रवाना होते ही वंदे भारत एक्सप्रेस से विवाद खबर सामने आई है।
पीड़िता लड़की मेरठ के शास्त्री नगर इलाके की रहने वाली है और वो वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ की कवरेज करने के लिए आई थी। पीड़ित लड़की का कहना है कि मैं अपने केबिन के लास्ट वाले डोर से खाने-पीने का सामान लेने जा रही थी।

इस दौरान केबिन नंबर 7 एक अंकल ने कहा कि यह भाजपा का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती हो। तुम लोग हमको नहीं जानते हो। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हालांकि, उसके बाद उन्होंने जाने दिया।

लेकिन, जब पीड़िता और उसका भाई वापिस आ रहे थे तो उन्हें रोक लिया और कहा कि तुम लोग यहां से नहीं जा सकते। इसके बाद वो (BJP कार्यकर्ता) हम से बहस करने लगे और धक्का-मुक्की और मारपीट भी की।

पीड़िता का आरोप है कि उनका कहना था कि यह बीजेपी वालों का केबिन है यहां से कोई आजा नहीं सकता। पीडिता ने कहा कि हम भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। स्किल इंडिया के लिए यूट्यूब चैनल चलाते हैं। लड़की ने आरोप लगाया कि मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई।

मेरे भाई को भी मारा गया। उसने कहा कि हमारे भाई को काले चश्मे वाले ने थप्पड़ मारा। लड़की के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया। तो वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि ट्रेन में मौजूद पुलिस ने भाजपा नेता का फेवर लिया। हमारी बहन के साथ बदसलूकी हुई है।
वहीं, अब इस मामले में आरपीएफ खुद प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है। वंदे भारत 7 घंटे 10 मिनट में लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में स्कूली छात्र और अन्य यात्री सफर कर रहे हैं। अब इस घटना के बाद वंदे भारत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।

Related Articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!